Site icon Drashta News

AAP नेता लाभ सिंह उगोके ने सीएम चन्नी को 33 हजार वोटो से हराया

DrashtaNews

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। पार्टी को 18 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आप की झाड़ू पूरे पंजाब में चली है। पार्टी 80 सीटें जीत चुकी है और 10 पर आगे है। आप की लहर में कई दिग्गज भी धराशाही हो गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं। उन्हें दोनों विधानसभा क्षेत्रों श्री चमकौर साहिब और भदौड़ से आप के नौजवान प्रत्याशी के हाथों पराजय मिली है।
भदौड़ में सीएम चन्नी आप प्रत्याशी से पार नहीं पा सके और दूसरे स्थान पर रहे। यहां उन्हें साधारण मजदूर परिवार से संबंधित आप के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने करारी शिकस्त दी। नौजवान उगोके ने कांग्रेस के उम्मीदवार सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को करीब 33 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। उगोके को 63967 वोट मिले। उनके मुकाबले में सीएम चन्नी केवल 26409 वोट ही हासिल कर सके।

नामांकन पत्र दौरान दिए ब्यौरे अनुसार उन्होंने अपने पास 75 हजार 800 रुपये की नकदी, बैंक के दो खातों में 9834 और दो हजार दिखाए गए हैं। उनके पास न तो कोई आभूषण था व न ही कोई संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास एक मोटरसाइकिल ही है। श्री चमकौर साहिब तो मुख्यमंत्री चन्नी के लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही थी। यहां उन्हें आप के डा. चरणजीत सिंह ने करीब 9000 वोटों से शिकस्त दी है। डा. चरणजीत सिंह को 70248 वोट मिले। मुख्यमंत्री चन्नी केवल 62306 वोट ही हासिल कर सके।

1961 में जन्में डा.चरणजीत सिंह मोरिंडा में लंबे समय से आइ स्पेशलिस्ट हैं। वह इलाके के लोगों से जुड़े हुए हैं। इनकी पत्नी हरजीत कौर भी चंडीगढ़ में सेक्टर-16 में गाइनी स्पेशलिस्ट हैं। डा.चरणजीत ने श्री चमकौर साहिब में दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से हार गए थे। तब उन्हें 48752 वोट पर संतोष करना पड़ा था जबकि चन्नी 61060 वोट मिले थे। हालांकि इस बार डा.चरणजीत ने बाजी मार ली है।

Exit mobile version